सोजत। निर्जला एकादशी के मौके पर गुरुवार को चारभुजा मंदिर में ध्वजा महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और गाजे-बाजे के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वजा फहराई गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर शरबत और ठंडाई का वितरण भी किया गया, साथ ही मंदिरों में दान-पुण्य का सिलसिला जारी रहा।
भगवान गणेश और सालिग्राम का किया गया पूजन
ध्वजा महोत्सव के यजमान छगनलाल वैष्णव, नवीन गुप्ता और भगाराम बोराणा केकर कमल ने पंडित कुलदीप दवे के सानिध्य में गणेश और भगवान शालिग्राम का पूजन किया। मंदिर में विराजित अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए।
मंदिर शिखर पर चढ़ाई ध्वजा
बाद में, सभी श्रद्धालु मंदिर के शिखर पर पहुंचे, जहां शिखर पूजन के उपरांत छगनलाल वैष्णव केकर कमल द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान भगवान चारभुजा नाथ और सनातन धर्म के जयकारे गूंजे। कार्यक्रम के अंत में आम की प्रसादी वितरित की गई।
ये रहे मौजूद..
इस अवसर पर मोतीसिंह राजपुरोहित, हरिनारायण पाराशर, नथमल सोलंकी, प्रेमराज पंवार, जयसिंह चाड़वास, कृष्णा टेलर, सुशील अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, जवरीलाल बोराणा, नमन पाराशर, चैतन्य पाराशर, नरेंद्र खारीवाल आदि उपस्थित थे।


