in

सोजत: सेवा कार्यों के साथ मनाया भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर का जन्मदिवस, बोले– “सेवा ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान”।

सोजत। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेश तंवर ने कहा कि जन्मदिन केवल खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प लेने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि उनका जन्मदिवस विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया। सेवा ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली और उसकी सबसे बड़ी पहचान है।

उन्होंने संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग उन्हें समाज, संगठन एवं राष्ट्रहित में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर मंडल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जन्मदिवस मनाकर समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने राजेश तंवर का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उपस्थित जनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन में उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में हीरालाल कांठेड़, अनीता श्रीवास्तव, टोनू चौहान, पूर्णिमा सोनी, दीपक पंवार, महेंद्र टांक, नरपत सिंह सोढ़ा, राकेश देवड़ा, शेरूभाई, सुरेंद्र परिहार, सुरेश अग्रवाल, राकेश खींची, नारायण परिहार, राकेश भटनागर, राजेंद्र शर्मा, नरपत सिंह राव, जोगेश जोशी, महेश सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: गोदेलाव विद्यालय में भामाशाह डॉ. दंपति ने विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री व दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

गुडाबीजा सहित मगरा क्षेत्र में मेघ मेहरबान, अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे