in

पाली में भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद का विस्तार, मुनाजिर अली चूड़ीघर और जीशान अली रंगरेज बने सदस्य।

पाली। भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद ने संगठन का विस्तार करते हुए पाली जिले के मुनाजिर अली चूड़ीघर एवं जीशान अली रंगरेज को परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। इस मनोनयन के साथ दोनों को आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा शासन-प्रशासन के समक्ष उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था की पहचान निष्ठा, समर्पण और जनसेवा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुनाजिर अली चूड़ीघर और जीशान अली रंगरेज संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए नियमित बैठकों, जनसंपर्क और जागरूकता अभियानों के माध्यम से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे।

पदाधिकारियों ने कहा कि परिषद का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके अधिकार दिलाना और प्रशासन व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। संगठन जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

दोनों सदस्यों के मनोनयन पर कलीम अशरफ (नगर निगम एक्सईएन, पाली), असरार अहमद साब (पूर्व दरगाह नाजिम, अजमेर), यासीन खान (रेलवे सीटीआई, अजमेर), अमजद अली रंगरेज (सदर, चोटिला), अकरम भाई सोजत (पत्रकार), इंसाफ भाई सोलंकी, राजा भाई (सिरोही), रजा भाई, अफून भाई, जाकिर भाई (नगर निगम), जाहिद भाई गौरी (राज22 न्यूज), इमरान भाई चूड़ीघर, नजीर भाई सिंधी, हाजी रिजवान चढ़वा, यासीन शबावत तथा इमरान तंवर सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कर्तव्यनिष्ठा के लिए लखारा समाज ने किया सोजत उपखण्ड अधिकारी रवि प्रकाश का बहुमान