in

मेहंदी नगरी सोजत के इरशाद सिलावट प्रदेश शिक्षा समिति के सदस्य मनोनीत,समर्थको और समाजबंधुओं ने दी बधाई।

सोजत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक समुदाय में शिक्षा के प्रसार, कौशल विकास और छात्र कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चौपदार ने प्रदेश शिक्षा समिति का गठन किया है। इस समिति में मेहंदी नगरी सोजत के ऊर्जावान एवं पार्टी के प्रति समर्पित युवा नेता इरशाद सिलावट को प्रदेश शिक्षा समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

प्रदेश शिक्षा समिति शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विभाग को आवश्यक सुझाव देगी, शैक्षणिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी तथा समय-समय पर अपनी अनुशंसाएं प्रदेश नेतृत्व को प्रस्तुत करेगी। इरशाद सिलावट की नियुक्ति को संगठन में युवा नेतृत्व को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर इरशाद सिलावट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चौपदार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और छात्र हित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में अमर शहीद श्री मंगल पाण्डे की 199वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश।

सोजत: शिक्षा की राह में नहीं बनेगी फीस बाधा: सरगरा एज्युकेशन सोसायटी ने होनहार छात्रा को दिए ₹16,555।