in

सोजत: नरसिंहद्वारा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संतों व श्रद्धालुओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

सोजत। नरसिंहद्वारा के महंत नरसिंहदास महाराज के ब्रह्मलीन होने पर सोमवार को नरसिंहद्वारा परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत संत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि सभा में बाबा ईश्वरदास, बाबा बालकदास (कर्मा बाई मंदिर), अमरदास, रामचन्द्रदास (बाला), रामाज्ञादास (गुंदोज), रामकुमारदास (पीपाड़ रोड), मदनमोहनदास (पीपाड़), विष्णुदास (चंडावल), पुखराजपुरी (बासनी गौशाला), मंगलदास (मंडिया), मदनमोहनदास (मारवाड़ जंक्शन), महेशदास (इच्छापूर्ण बालाजी), महाराज के शिष्य गोपालदास, कैलाश दवे, तिलोक शर्मा (माउंट आबू), पोकरराम चौकीदार (धाकड़ी),पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, अधिवक्ता आनंद भाटी,पंकज त्रिवेदी, जुगल किशोर निकुम,
पुजारी प्रदीप वैष्णव, दिनेश टांक, विशाल दवे, हरिनारायण पाराशर, नंदकिशोर शर्मा, किशनचंद वैष्णव, गजेंद्र वैष्णव, जयंतीलाल त्रिवेदी, जगदीश व्यास,राकेश पंवार,तरुण सोलंकी , दुर्गेश सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सभा के अंत में दिवंगत महाराज की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके बताए आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: उमराह कर वतन लौटे शकूर खान बेलिम का समाजबंधुओं ने किया भव्य इस्तक़बाल।

राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ागुड़ा में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन