बगड़ी नगर। आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा जयपुर के दिशानिर्देशानुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ागुड़ा (सोजत) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कॉमन एडमिशन फॉर्म के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्राएं 17 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र जमा करवा सकती हैं।
नोडल प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्नातक (बी.ए.) प्रथम सेमेस्टर में पूर्व में प्रवेश लेने से वंचित रही छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
कॉलेज प्रभारी मोहम्मद इरफान ने कहा कि ग्रामीण व आसपास के क्षेत्रों की छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक उच्च शिक्षा से जोड़ना ही मुख्य उद्देश्य है। वहीं, प्रवेश प्रभारी सहायक आचार्य गौतम कुमावत ने जानकारी दी कि ऑफलाइन प्रवेश की इच्छुक छात्राएं अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर महाविद्यालय समय में बड़ागुड़ा कार्यालय में संपर्क कर अपना फॉर्म जमा करवा सकती हैं।


