ग्राम देवली कलां में शिक्षाविद एवं समाजसेवी **रामेश्वर लाल चौहान** का 68वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर क्षेत्रवासियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने रामेश्वर लाल चौहान के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उनका जीवन और कार्य समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।
शुभचिंतकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की मंगलकामना की। पूरे दिन उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।


