in

नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पाली में उग्र प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

RJ22 ब्यूरो चीफ़ ज़ाहिद गौरी की रिपोर्ट।

पाली | 21 जुलाई 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी एवं पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। नई दिल्ली में नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों के इस्तेमाल के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूटा।

शहर के व्यस्ततम सूरजपोल चौराहे पर एकत्रित हुए कांग्रेस जनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

 मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा युवाओं की आवाज को दबाने और उन पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल चौराहे पर विशाल मानव श्रृंखला बनाई।

कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और युवाओं पर हो रहे अत्याचार को देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

 वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस उग्र विरोध प्रदर्शन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रमुख रूप से उपस्थित जन:

विधायक भीमराज भाटी, वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी महावीर सिंह सुकरलाई, शोभा सोलंकी, प्रवीण कोठारी, मेहबूब टी, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, महावीर कटारिया, दिलीप ओड, यशपाल सिंह कुंपावत, गोविंद बंजारा, प्रकाश चौधरी, जावेद सिरोहा, कृष्णा सांसी, मांगूसिंह दुदावत, ताराचंद चन्दनानी, रफीक चौहान, आमीन अली रंगरेज, सुरबाला काला, शकील अहमद नागोरी।

अन्य कार्यकर्ता: मांगुसिंह ताराचंद टाक, असगर कुरैशी, भेराराम गुर्जर, पुष्पराज सोनी, फकीर मोहम्मद सिंधी, शहजाद शेख, शाबीर अशरफी, शमीम खत्री, दिनेश पंवार, राजु बंजारा, रमेश चावला, जिशान अली रंगरेज, मोनु नाज, प्रमोद पंवार, हेमाराम, फारूक रंगीला, मुकेश देवासी, महेंद्र परिहार, पेमाराम चौधरी, गोरधन प्रजापत, मांगीलाल सोलंकी, अनवर बा, रमेश परिहार, विरेंद्र माटी, पंकज आदिवाल सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामेश्वर लाल चौहान का 68वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा पर निकली रंजना शर्मा का सोजत में भव्य स्वागत।