in

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा पर निकली रंजना शर्मा का सोजत में भव्य स्वागत।

सोजत। अटूट आस्था, दृढ़ संकल्प और नारी शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पाली निवासी रंजना शर्मा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए सोमवार को सोजत सिटी पहुंचीं। जैकल माता मंदिर में उनका श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।

महिला मोर्चा की दीपिका शर्मा के संयोजन तथा पुजारी केवल जी के सानिध्य में आयोजित स्वागत समारोह में महिलाओं एवं पुरुषों ने माल्यार्पण और सम्मान कर रंजना शर्मा का अभिनंदन किया।

रंजना शर्मा ने बताया कि वह पूरी यात्रा अकेले पैदल तय कर रही हैं। दिनभर पैदल चलने के बाद रात्रि विश्राम मंदिर या धर्मशाला में करती हैं तथा प्रतिदिन सुबह 3 बजे स्नान-ध्यान के बाद पुनः अपनी यात्रा शुरू करती हैं। उन्होंने बताया कि इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य पाली स्थित पीपलेश्वर शिव मंदिर को एक भव्य एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस पावन अवसर पर जैकल माता मंदिर में महिला शक्ति द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

स्वागत समारोह में पुजारी केवल जी ने दुपट्टा, ललिता शर्मा ने शॉल तथा दुर्गा वाहिनी की पिंटू देवी ने माल्यार्पण कर रंजना शर्मा का सम्मान किया। उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए सोजत में चिकित्सकीय सुविधा की भी व्यवस्था की गई।

दीपिका शर्मा ने सोजत के विभिन्न धार्मिक महिला मंडलों एवं महिलाओं द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों की जानकारी भी साझा की। इसके बाद रंजना शर्मा ने नगर के प्राचीन मेला चौक स्थित सूर्य मंदिर में पुजारी प्रकाश जी के साथ दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर चन्द्रशेखर शर्मा, प्रकाश सांखला, पप्सा, रतनलाल नवीन शर्मा, तक्ष शर्मा, मंजू, वैशाली, राधा, ममता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और नारी सशक्तिकरण का सुंदर संगम देखने को मिला।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पाली में उग्र प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

दिव्यांग माता-पिता का सपना किया साकार: धीनावास के यश ने नीट-2026 में हासिल की ऑल इंडिया 6009वीं रैंक।