in

दिव्यांग माता-पिता का सपना किया साकार: धीनावास के यश ने नीट-2026 में हासिल की ऑल इंडिया 6009वीं रैंक।

सोजत/धीनावास। कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों के आगे टिक नहीं पातीं। इसे सच साबित किया है धीनावास निवासी यशपाल गिरी ने, जिन्होंने नीट-2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर ऑल इंडिया 6009वीं रैंक प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

यशपाल की सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उनके माता-पिता दोनों दिव्यांग हैं। उनके पिता भगवान गिरी राजकीय विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद यशपाल ने मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

यशपाल ने अपनी पूरी स्कूली शिक्षा सरकारी विद्यालयों से प्राप्त की। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धीनावास से 10वीं कक्षा 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत नगर से 12वीं कक्षा 94 प्रतिशत अंकों के साथ पास की।

यशपाल के छोटे भाई प्रशांत गिरी भी बड़े भाई की सफलता से प्रेरित होकर नीट की तैयारी में जुटे हैं। यशपाल अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा-दादी, गुरुजनों के आशीर्वाद तथा बाबा रामदेव जी की दिव्य कृपा को देते हैं।

यशपाल गिरी की यह सफलता इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और परिवार का विश्वास किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की ताकत देता है। उनकी उपलब्धि से धीनावास सहित पूरे सोजत क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा पर निकली रंजना शर्मा का सोजत में भव्य स्वागत।

सोजत के स्कूलों में ‘Transformative Tuesdays’ के तहत कानूनी जागरूकता शिविर।