in

भामाशाह दीपक मेवाड़ा ने बढ़ाया सहयोग का हाथ: बालिका विद्यालय खारिया नीव में संविदा शिक्षक का वेतन वहन करने की घोषणा

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर (पाली)। शिक्षा के प्रति समर्पण की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए स्थानीय समाज सेवक एवं भामाशाह दीपक मेवाड़ा ने राजकीय उच्च बालिका विद्यालय खारिया नीव के लिए संविदा शिक्षक का मासिक वेतन देने का संकल्प लिया है।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय में लंबे समय से अध्यापकों की कमी बनी हुई थी, जिसके कारण बालिकाओं का अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा था। इस गंभीर समस्या को समझते हुए भामाशाह मेवाड़ा ने छात्राओं के भविष्य को संवारने की दिशा में यह अनुकरणीय पहल की है।

दीपक मेवाड़ा ने कहा:

“शिक्षा ही समाज की वास्तविक उन्नति का आधार है। बालिकाओं की पढ़ाई किसी भी प्रशासनिक या संसाधनों की कमी के कारण बाधित नहीं होनी चाहिए। यह मेरा छोटा सा प्रयास है ताकि गाँव की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।”

विद्यालय व ग्रामीणों ने जताया आभार:

भामाशाह के इस निर्णय से विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और छात्राओं को नियमित अध्ययन का लाभ मिल सकेगा। इस प्रेरणादायक कदम के लिए विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा ग्रामीणों ने दीपक मेवाड़ा का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: मदरसा तेलियान के पास बारिश से ट्रांसफार्मर में उतरा करंट, 16 वर्षीय अरहान की दर्दनाक मौत; इलाके में मचा कोहराम

सोजत जिला अस्पताल में शुरू हुई ‘प्रसव सखी हेल्प डेस्क’, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी 24 घंटे विशेष सहायता।