in

पाली की बेटी का वैश्विक मंच पर बजा डंका: हरावास की अनिता पटेल बनीं IT दिग्गज Oracle में Associate Applications Developer

पाली/रोहट: कचोरी के लिए देशभर में प्रसिद्ध रोहट क्षेत्र की एक बेटी ने अब दुनिया की जानी-मानी आईटी कंपनी में जगह बनाकर पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। रोहट तहसील के हरावास गांव की प्रतिभाशाली बेटी अनिता पटेल का चयन अमेरिका की प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी ऑरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (Oracle Financial Services Software – OFSS) में Associate Applications Developerके पद पर हुआ है।

 

एक छोटे से ग्रामीण परिवेश से निकलकर दुनिया की अग्रणी टेक कंपनी तक का सफर तय करने वाली अनिता की इस वैश्विक सफलता की खबर मिलते ही उनके परिवार और पूरे हरावास गांव में उत्सव का माहौल बन गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों द्वारा परिवार को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।

क्या होगी अनिता की भूमिका?

अपनी इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में अनिता अब ग्लोबल स्तर पर एंटरप्राइज-लेवल के वित्तीय सॉफ्टवेयर के निर्माण, डिजाइन, विकास और उनके मेंटेनेंस से जुड़े जटिल तकनीकी कार्यों को अंजाम देंगी।

ग्रामीण प्रतिभाओं और बेटियों के लिए नई प्रेरणा

गांव की पगडंडियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली अनिता पटेल की यह उपलब्धि क्षेत्र की हजारों बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत बन गई है। उनकी यह सफलता साबित करती है कि यदि लक्ष्य के प्रति सही दिशा, निरंतर मेहनत और अटूट आत्मविश्वास हो, तो छोटे गांव या शहर की सीमाएं कभी आड़े नहीं आतीं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: गुरु पूर्णिमा पर भारत विकास परिषद का संस्कार अभियान: तीन विद्यालयों में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, नशा मुक्ति का दिया संदेश।

सोजत: केवल अपरोक्ष आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु पूजन, सत्संग में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु।