in

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर सोजत में भव्य आयोजन, मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा मुख्य आकर्षण।

सोजत। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर राजपोल गेट स्थित श्री वीर बालाजी मंदिर के समीप भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत विशेष संपर्क टोली के सदस्य सुरेंद्र जी वैष्णव ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उसके उद्देश्यों तथा वर्तमान समाज में परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा। इसमें वाल्मीकि समाज की मटकी, सोजत प्रखंड की दो मटकियां, नगर कार्यकर्ताओं की मटकी, एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मटकी एवं भूतेश्वर अखाड़ा की मटकी सहित विभिन्न दलों द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई गई। मटकी फोड़ कार्यक्रम व्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रत्येक दल के दो प्रमुख कार्यकर्ताओं को मंचासीन अतिथियों द्वारा उपरना पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष मोहन जी सीरवी सहित सोजत के प्रांत, जिला, प्रखंड, नगर एवं खंड स्तर के कार्यकर्ता तथा अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कुल 583 लोगों की सहभागिता दर्ज की गई, जिसमें 315 पुरुष, 186 मातृशक्ति एवं 82 दुर्गा वाहिनी की सदस्याएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम के अंत में प्रखंड उपाध्यक्ष मोहन जी सीरवी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सेवा प्रमुख रणजीत सिंह जी ने किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका चुनाव की तैयारियां तेज, रिटर्निंग अधिकारी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया सघन निरीक्षण।