in

सोजत: वार्ड 18 से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रशीद टांक(पप्पसा सिलावट) ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

AD.सोजत सिटी। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के मद्देनजर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 18 से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रशीद टांक (पप्पसा सिलावट) ने शनिवार को वार्डवासियों की मौजूदगी में विधिवत अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। पप्पसा सिलावट सोजत की राजनीति का एक जाना-पहचाना और पुराना चेहरा हैं। इस बार वे वार्ड संख्या 18 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर सिलावट समाज के सदर हाजी अब्दुल हमीद सिलावट, ठेकेदार मोहम्मद इदरीम, एस. मोहम्मद, अब्दुल समद राही, फकीर मोहम्मद पठान, हाजी अब्दुल सलीम अध्यापक, मोहम्मद इकबाल कम्पाउंडर, मो. असलम मिस्त्री, अनवर पठान सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं समर्थक मौजूद रहे।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही वार्ड संख्या 18 में चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं। इस दौरान समर्थकों ने प्रत्याशी अब्दुल रशीद टांक के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव प्रचार को मजबूती देने का संकल्प लिया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर सोजत में भव्य आयोजन, मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा मुख्य आकर्षण।