in

सोजत: वार्ड 18, 19 व 21 में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन, विधायक शोभा चौहान ने की भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील।

AD.सोजत सिटी। नगरपालिका आम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। रविवार शाम सोजत सिटी के वार्ड संख्या 18, 19 एवं 21 में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता राजेश तंवर ने किया।

तीनों वार्डों में आयोजित चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं भाजपा समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन की कड़ी से कड़ी जोड़ने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित अपार जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए आगामी 9 तारीख को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विधायक चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव अभियान को मजबूती प्रदान करें तथा भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर विधायक शोभा चौहान के साथ भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता राजेश तंवर,माणकराज चौहान, नरपतसिंह सोडा, जितेंद्र व्यास, राजेंद्र शर्मा, राकेश भटनागर, महेश सोनी, राजा सिलावट सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा नेता मो.यासीन छिपा ने किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: वार्ड 18 से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रशीद टांक(पप्पसा सिलावट) ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

शिवपुरा थाना क्षेत्र के धाकड़ी गांव में सनसनीखेज वारदात: वृद्ध दंपती के घर से 10 लाख की चोरी, नगदी और जेवर ले उड़े चोर