in

क्या इस बार सोजत सिटी नगरपालिका में चैयरमैन की कुर्सी तय करेंगे निर्दलीय..?

40 वार्डों के परिणाम पर टिकी है निगाहें, भाजपा-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर।

 

सोजत सिटी। नगर पालिका चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद अब 14 सितम्बर को होने वाली मतगणना का बेसब्री से इंतजार है। मतपेटियों में कैद प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य के साथ ही शहर में सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि आखिर नगरपालिका की चैयरमैन की कुर्सी किसके हिस्से आएगी।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने पक्ष में बहुमत का दावा कर रहे हैं, लेकिन चुनावी समीकरणों में निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। 40 वार्डों के परिणाम आने के बाद यदि भाजपा और कांग्रेस में से किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है, तो निर्दलीय पार्षदों की संख्या और उनका रुख चैयरमैन के चुनाव में निर्णायक साबित हो सकता है।

शहर में चुनाव के बाद से ही वार्डवार जीत-हार के आंकड़ों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। चाय की थड़ी से लेकर राजनीतिक बैठकों तक हर जगह एक ही सवाल है—किसके पास कितने पार्षद आएंगे और किस खेमे के साथ निर्दलीय जाएंगे?

राजनीतिक जानकारों की नजर अब उन निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी है, जिन्होंने प्रमुख दलों के सामने चुनौती पेश की है। ऐसे में यदि मुकाबला करीबी रहा तो निर्दलीय पार्षद ‘किंगमेकर’ की भूमिका में नजर आ सकते हैं और चैयरमैन की कुर्सी का फैसला उनके समर्थन से तय हो सकता है।

हालांकि अंतिम तस्वीर 14 सितम्बर को मतगणना के बाद ही साफ होगी, लेकिन फिलहाल सोजत की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है—क्या इस बार चैयरमैन भाजपा या कांग्रेस नहीं, बल्कि निर्दलीय पार्षदों की ताकत तय करेंगे?

मुस्तैद है प्रशासन –

14 सितम्बर को पीएम श्री हायर सैकेंडरी स्कूल में 9 टेबलों पर काउंटिंग 8.00 बजें शुरू होगी संभावना है कि 11.30 बजें तक लगभग परिणाम पुरे आ जाऐंगे इस बीच मतगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर निवचिन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम रवि प्रकाश पुलिस उप अधीक्षक प्रतीक मील एवं सबसे एक्टीव सोजत चुनाव शाखा के कार्मिकों तहसीलदार कूप सिंह,नायब तहसीलदार, सहित मो. रफीक,मनोहर पालडिया, अशोक कुमार,सत्य प्रकाश चौहान, हेमंत सोलंकी,भारत सिंह साचौरा एवं अन्य कर्मचारियों ने कर ली है परिणाम घोषणा के बाद एहतियात के तौर पर विजय जुलूसों पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: पाली जिले में द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, कुल 70.66% रहा मतदान