in

श्री गणेश चतुर्थी को लेकर सोजत में जबरदस्त उत्साह, गली-गली सजे गणपति पंडाल।

सोमवार से गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष, मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना।

 

सोजत। श्री गणेश चतुर्थी को लेकर शहर एवं क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। गली-मोहल्लों में श्री गणेश के पंडाल सजने शुरू हो गए हैं और सोमवार से श्री गणेश महोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न श्री गजानन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर विधिवत गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिरों और पंडालों को आकर्षक रोशनी एवं सजावटी सामग्री से सजाया जा रहा है।

मूर्तिकारों के यहां बढ़ी चहल-पहल

श्री गणेश महोत्सव को लेकर गणपति प्रतिमाओं की मांग बढ़ने से मूर्तिकार भी दिन-रात प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। हाईवे, सोजत रोड मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर छोटी-बड़ी गणपति प्रतिमाओं को आकर्षक रंगों से सजाया जा रहा है। कलाकार प्रतिमाओं की सजावट में व्यस्त नजर आ रहे हैं।

गणपति जी के कई मूर्तिकारो ने बताया कि इस बार 250 रुपए से लेकर 35 हजार रुपए से अधिक कीमत तक की विभिन्न आकार और डिजाइन की गणपति प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। मूर्तिकारों द्वारा प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है। बाजार में गणपति प्रतिमाओं की खरीदारी को लेकर भी लोगों में उत्साह नजर आने लगा है।

शहर में जगह-जगह तैयार हो रहे भव्य पंडाल और रंग-बिरंगी गणपति प्रतिमाएं श्री गणेश महोत्सव की तैयारियों की भव्यता को बयां कर रही हैं। आने वाले दिनों में पूरे शहर में “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बनने जा रहा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मतदान खत्म होते ही शुरू हुई सियासी बाड़ेबंदी, क्या कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी एक ही शहर मे अलग-अलग ठिकानों पर.?