पाली। आज अल्पसंख्यक संघ के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज अली जी के निर्देशानुसार पाली में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन सह वार्षिक कार्यक्रम मदरसा दारुल उलूम फ़ैज़ाने ग़रीब नवाज़, हैदर नगर साल वाले बाबा की दरगाह के पास सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अन्य राजकीय कर्मचारी व अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में सहायक कोषाधिकारी पाली मोहम्मद फारूक जी, जनाब दिलदार जी बेलीम प्रिंसिपल खारडी, हाजी सरदार खा जी सेवानिवृत प्रिंसिपल, डॉ आरिफ मोयल असिस्टेंट प्रोफेसर लॉ, अल लतीफ़ साहब असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू रहे। कार्यक्रम का संचालन आमीन गौरी ने किया। मुख्य वक्ताओं में जनाब मोहम्मद फारूक ने राजकीय आदेशों के पालन करते हुए अपने कर्तव्य निर्वहन में सजग रहते हुए सेवा कार्य करने व शिक्षा में नवाचार करने पर बल दिया। सरदार खां जी ने शिक्षा व शिक्षकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं व उनके समाधान पर परिचर्चा की। दिलदार अली वेलिम ने शिक्षकों के कर्तव्यों व शिक्षा के महत्व को समझाते हुए देश की प्रगति के योगदान के लिए एकजुट होकर कार्य करने व शिक्षकों व अन्य राजकीय कर्मचारियों के हितों के लिए तत्पर रहने का सुझाव दिया। डॉ आरिफ मोयल ने वर्तमान समय में सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और सामाजिक व नैतिक पतन से नई पीढ़ी को बचाने व शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु प्रयास करने पर जोर दिया।
शिक्षा अनुदेशक मोहम्मद रफीक ने पैराटीचर्स की समस्याओं से अवगत कराया और उनके नियमितीकरण में आ रही कठिनाइयों पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष इमरान खान जोया एवं जिला सचिव मोहम्मद उमर शेख ने संघ के महत्व व इसकी उपयोगिता पर उद्बोधन देकर अधिक से अधिक रूप से एकजुट होकर अपने हक़ के लिए संघर्ष करने व एकता की बात की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इमरान खान जोया, आमीन गौरी, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद उमर शेख, अमजद अली अल्फ़ाज़, रमजान खान जी चेंडा, मकबूल अहमद, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद जुबैर, खालिद कादरी, मोहम्मद रफीक अंसारी, मोहम्मद रमजान छीपा, सुल्तान खान, आदि का सहयोग रहा।

