आज दोपहर 3:00 बजे से मोड़ भट्टा स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की होगी शुरुआत- जोगेश जोशी
सोजत सिटी। शहर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सोजत महोत्सव-2026 के तहत बुधवार, 14 अक्टूबर से खेल प्रतियोगिताओं का आगाज होगा। इसकी शुरुआत मोड़ भट्टा स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता से होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 3 बजे होगा।
तैयारियों को लेकर बैठक में सौंपी जिम्मेदारियां…
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को भोलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं, आयोजन की तैयारियों एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को आयोजन से संबंधित दायित्व सौंपे गए, ताकि प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
बैठक में सोजत महोत्सव समिति अध्यक्ष एवं पार्षद जोगेश जोशी, प्रभारी सत्तू सिंह, दिलीप दाधीच, संतोष सिंह, चंद्रप्रकाश जांगिड़, हनुवंत सिंह दहिया, महेश सेन, परविंदर सिंह, मनोज पालीवाल, ललित प्रजापत, प्रिंस सांखला, पदम माली, हिमांशु बंजारा, कुलदीप दाधीच, मोंटू सेन एवं नंदकिशोर प्रजापत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
20 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन…
सोजत महोत्सव समिति के सचिव चेतन व्यास ने बताया कि सोजत महोत्सव के तहत आगामी 20 अक्टूबर तक शहर में विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य शहर की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम संयोजक अनोप सिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, गोरधन लाल गहलोत, श्यामलाल व्यास, महेंद्र मेहता एवं हितेंद्र व्यास सहित सत्यनारायण गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित होंगे। महोत्सव के अंतर्गत होने वाले विविध आयोजनों से शहर में उत्सवी माहौल है, और नागरिकों को खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।


