in

सोजत महोत्सव 2026 मे वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिंदुस्तान क्लब सोजत बना विजेता।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सोजत महोत्सव-2026 के तहत बुधवार को आईओसी कॉलोनी, मोड़ भट्टा स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, बेहतरीन तालमेल और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

सेमीफाइनल में वोपारी और हिंदुस्तान क्लब ने दर्ज की जीत…

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वोपारी और वासुदेव क्लब चंडावल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें वोपारी की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में सिक्स ब्रदर्स और हिंदुस्तान क्लब के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई, जिसमें हिंदुस्तान क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में हिंदुस्तान क्लब ने जीता खिताब…

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वोपारी और हिंदुस्तान क्लब सोजत सिटी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। मुकाबले में रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें हिंदुस्तान क्लब सोजत सिटी ने जीत दर्ज करते हुए सोजत महोत्सव-2026 की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में महादेव क्लब ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
हिन्दुस्तान क्लब के मनोज पालीवाल(कप्तान),कुलदीप शर्मा,प्रमोद सैन,प्रशांत,रितिक,दलवीर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार…

प्रतियोगिता के समापन पर सीनियर वर्ग की विजेता टीम हिंदुस्तान क्लब को ट्रॉफी के साथ 3100 रुपये तथा उपविजेता टीम वोपारी को ट्रॉफी के साथ 2100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता राजेश तंवर, नगर पालिका सोजत के उपाध्यक्ष राकेश पंवार, डॉ. श्रीलाल,पाली जिला माली समाज अध्यक्ष ताराचंद सैनी, प्रफुल्ल ओझा,राजेश (SRT) ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता प्रभारी सत्तूसिंह भाटी एवं सोजत महोत्सव समिति के अध्यक्ष जोगेश जोशी ने अतिथि पुष्पतराज मुणोत, ताराचंद सैनी एवं चेतन व्यास का खिलाड़ियों से परिचय करवाया। इस अवसर पर आईओसी कॉलोनी की ओर से कुलदीप शर्मा, मनोज पालीवाल, प्रमोद सैन, प्रवींद्र सिंह, प्रिंस सांखला, ललित प्रजापत, ज्योतिस्वरूप सेन, प्रवीण तंवर एवं हिमांशु बंजारा ने अतिथियों का स्वागत कर बहुमान किया।

खेलप्रेमियों और गणमान्यजनों की रही मौजूदगी…

प्रतियोगिता के दौरान पुष्पतराज मुणोत, ताराचंद सैनी, चेतन व्यास, जोगेश जोशी, जगदीश गेहलोत, पारसमल सिंघाड़िया, श्यामलाल, दलपत सिंह सांखला, मदनसिंह चौहान, जुगल दवे, किशन मेवाड़ा, रतन बंजारा, अकरम खान एवं एडवोकेट गोविंद बंजारा सहित अनेक गणमान्यजन और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में सत्तूसिंह भाटी, जगदीश गेहलोत, मुरलीधर जोशी, मदनलाल सुथार एवं प्रकाश जोशी ने रेफरी की भूमिका निभाते हुए मैचों का संचालन किया। सोजत महोत्सव के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल भावना, आपसी सौहार्द और युवाओं के उत्साह को बढ़ावा दिया।

आज न्यू मॉडर्न स्कूल में होंगी बाल प्रतियोगिताएं…

सोजत महोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार, 16 अक्टूबर को न्यू मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने, सोजत सिटी में बाल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। आयोजन प्रभारी गंगासिंह सांखला के नेतृत्व में बच्चों के लिए आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, रचनात्मकता, ज्ञान और उत्साह को बढ़ावा देना है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में ‘घर-घर अम्बेडकर–घर-घर संविधान’ अभियान की जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ।