बगड़ी नगर। बगड़ी पंचायत समिति की बगड़ी नगर पंचायत में स्थानीय चुनाव को लेकर चुनावी माहौल सरगर्म हो गया है। सरपंच पद के लिए कुल 16 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
रिटर्निंग अधिकारी इंद्र कुमार सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि नाम वापसी के तय समय (दोपहर 2:00 बजे) तक 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने के साथ ही चुनावी मैदान की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। अब सरपंच पद के मुकाबला के लिए मैदान में कुल 11 उम्मीदवार शेष रह गए हैं।
6 वार्डों में निर्विरोध चुने गए वार्ड पंच
बगड़ी नगर पंचायत के कुल 23 वार्डों में से 6 वार्डों में वार्ड पंचों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया है। निर्विरोध चुनी गई वार्ड पंचों में:
वार्ड 1: हेमीदेवी
वार्ड 2: शुखी देवी
वार्ड 3: चौधरी दिनेश
वार्ड 18: सुनीता
वार्ड 20: प्रियंका सीरवी
वार्ड 23: कन्या दलाराम
6 वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने के बाद अब शेष 17 वार्डों में वार्ड पंच पद के लिए वोट डाले जाएंगे।


