in

कांग्रेस भवन सोजत में सरदार पटेल जयंती एवं इंदिरा गांधी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।

सोजत। कांग्रेस भवन सोजत में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के देश के प्रति समर्पण, दृढ़ नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के आदर्शों, विचारों एवं सिद्धांतों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष असलम मेहर, सोजत विधानसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस के गोविंद सिंह चारण, पंचायती राज नगर अध्यक्ष शाहबाज खान, जगदीश गेहलोत, शहजाद सिपाही, कोकिला मारू, अनिता राठौड़ एवं पूर्व पार्षद गुड़ी एंव मोहम्मद इरफान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को याद किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत उप कारागृह का न्यायिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण।