बगड़ी नगर। निकटवर्ती ग्राम पंचायत खोखरा में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच महावीर सिंह चारण ने ग्राम पंचायत भवन में सरपंच पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर बड़ी तादाद में ग्रामवासी मौजूद थे। रविवार सुबह ग्राम पंचायत परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, श्री राम सुंदर कांड मंडली सोजत रोड के सदस्य ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया था। इसके बाद नवनिर्वाचित सरपंच महावीर सिंह चारण ने सरपंच कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी लुन दान चारण ने रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाए।
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने सरपंच चारण का साफा एवं माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनंदन किया। सरपंच महावीर सिंह चारण ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वह दोनों गांव के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे, ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगे। इस अवसर पर उपसरपंच छोगा राम देवासी, वार्ड पंच पानी देवी सीरवी, भाटूड़ी देवी लोहार, संतोष देवी मेघवाल , किशन मेघवाल, एडवोकेट महेंद्र माली, मूलाराम मेघवाल, वसंता देवी माली, भगवान राम सरगरा, रेखा मकवाना, मनीसा चौहान , ग्राम विकास अधिकारी लून दान चारण, लिपिक अनुषया चारण, पूर्व सरपंच लुम्बा राम मेघवाल का माला एवं साफा पहनाकर हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर भंवर सिंह जैतावत , पूर्व सरपंच कालूराम गुर्जर, वीरेंद्र पूनिया, घेवरचंद लोहार , गोपाल सिंह सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे।

