in

पेंशनर समाज उपशाखा सोजत की बैठक में सुविधाओं एवं समस्याओं के निस्तारण पर हुई चर्चा।

सोजत। पेंशनर समाज सदैव पेंशनरों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। पेंशनर समय-समय पर उपशाखा सोजत द्वारा दी जा रही जानकारियों से अवगत रहें तथा आवश्यक कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करें। किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्या के समाधान के लिए पेंशनर समाज की शाखा सदैव उपलब्ध रहेगी।

यह बात पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने पेंशनर समाज उपशाखा सोजत में मदनलाल चौहान की अगुवाई में आयोजित बैठक के दौरान कही।

बैठक में वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि पेंशनरों को समयानुसार उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। पेंशनर समाज सचिव डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि पेंशनरों से संबंधित जानकारियां समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। साथ ही उनकी समस्याओं का सूचीबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाता है।

इस अवसर पर चेतन व्यास ने कहा कि पेंशनर अपने अनुभवों के माध्यम से समाज को लाभान्वित करते हुए नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हैं। पेंशनर समाज संगठन मंत्री एवं पूर्व खेल अधिकारी सत्तु सिंह भाटी ने कहा कि पेंशनर समाज शाखा सोजत विगत कई वर्षों से पेंशनरों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान कर रही है। उपखंड स्तर पर पेंशनर समाज की सेवाएं संपूर्ण संभाग में उत्कृष्ट हैं।

बैठक में शिवलाल जोशी, गंगाराम परिहार, दिनेश चौधरी, अशोक सैन, दिलीप व्यास, शंकरलाल पारिक, मोहम्मद यासीन, नरेश, कैलाश, फूलवंती, पूजा, उगराराम, हरिवल्लभ, भूपेंद्र सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में कोर्ट के आदेश पर 40 साल पुराना 2 मंजिला मकान ध्वस्त, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

सोजत पुलिस की तत्परता से परिजनों से बिछड़ा मासूम सुरक्षित परिवार तक पहुंचा।