in

सोजत: मां नागणेची माता की भक्ति में आज सजेगी भव्य भजन संध्या, मनीष परिहार, अनंत लोहार और दिव्या वैष्णव देंगे भजनों की प्रस्तुतियां।

सोजत सिटी। शहर के बिलाड़िया गेट स्थित श्री सोनाणा खेतलाजी एवं नागणेची माता मंदिर परिसर में आज सोमवार, 16 नवंबर को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहां मां नागणेची माता की आराधना में भव्य एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं आयोजक परिवार में खासा उत्साह है तथा मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

भजन संध्या को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। वहीं श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भक्ति की इस संगीतमय शाम में प्रसिद्ध भजन कलाकार मनीष परिहार एंड पार्टी, अनंत लोहार (उदयपुर) एवं दिव्या वैष्णव (जोधपुर) अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से मां नागणेची की महिमा का गुणगान करेंगे और श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

इस धार्मिक आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए चेनाराम राठौड़, चुन्नीलाल राठौड़, दिनेश राठौड़, प्रकाश राठौड़, दिलीप राठौड़, मनीष राठौड़ एवं पार्षद राहुल राठौड़ सहित समस्त राठौड़ (घांची) परिवार पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जुटा हुआ है।

आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में मंदिर परिसर पहुंचकर मां नागणेची माता के चरणों में शीश नवाने, भजनों का आनंद लेने एवं इस भक्तिमय आयोजन का पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: सुरेश्वर महादेव मंदिर में 56 भोग अन्नकूट महोत्सव,उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

सोजत की धरा पर दिखी बिहार की लोकसंस्कृति की झलक, बिहारी समुदाय ने धुमधाम से मनाया छठ का महापर्व।