*जान की बाजी लगाकर जान बचाने पहुंचे बाज़ीगर*
पाली मुख्यालय पर स्थित हैदर अली शाह कालोनी स्थित बांडी नदी रपट पर बरकत नाम के युवक के रपट पर तेज बहाव ओर फिर लापरवाही की वजह से तेज बहाव में बहकर नदी में फंस जानें से जान पर बन आई।

यह सुचना युवा समाजसेवी अरबाज खान अज्जू की टीम तक पहुंचने पर अरबाज खान अज्जू ओर शेरु डान अपनी टीम को लेकर रात 12/30बजे घटना स्थल पर पहुंचे।ओर प्रशासन द्वारा नामित समाजसेवी अकबर खान उर्फ पिंटू मामा को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर बुलाया गया। जहां पर देर रात तक प्रयास कर उफनती नदी से बरकत को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित निकाला गया।बाद में रात्री 2/30बजे पीड़ित बरकत की बांगड़ अस्पताल ले जाकर प्रथम प्राथमिक उपचार जांच करवा कर परिजनों को सौंपा।
ज्ञात रहे समाजसेवी पिंटू मामा एक जाने माने तैराक के तौर पर जाने जाते हैं।
ओर पूर्व में जिला कलेक्टर प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को जिला स्तर पर सम्मानित भी किये जा चुके हैं।वही युवा समाजसेवी अरबाज खान अज्जू को भी गत 15 अगस्त को जिला कलेक्टर प्रशासन व मंत्री महोदय द्वारा सम्मानित किया गया है। युवा समाजसेवी अरबाज खान अज्जू ने सभी लोगों से नदी के बहाव क्षेत्र से बचने ओर सुरक्षित क्षेत्र से ही आवागमन करने की अपील की। वही दुसरी तरफ दिन में मजदूर वर्ग के लोग समझाइश के बाद भी रपट पर जान जोखिम में डालकर बहाव में निकलते देखे गए हैं। अरबाज खान अज्जू ओर टीम ने समाजसेवी अकबर खान उर्फ पिंटू मामा की टीम का भी आभार व्यक्त किया।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी****-

