in

मुस्लिम लीग के कद्दावर नेता मौहम्मद इस्माइल उर्फ दादा भाई का इंतकाल से छाई शोक की लहर

*वो तों बता रहा था क ई रोज़ का सफ़र मुसाफिर जंजीर खेंचकर नीचे उतर गया*
पाली जिला मुख्यालय पर आज मुस्लिम लीग का कद्दावर नेता हाजी मौहम्मद इस्माइल वैलिम उर्फ दादा भाई इस दुनियां ए फा़नी को छोड़कर राहे हक के सफर पर रुखसत हो गए। यह अफ़सोस नाक खब़र सुनकर पाली में हर तरफ़ शोक की लहर फैल गई।ओर उनके चाहने वालों के दिल ग़म में डुब गये। मौहम्मद इस्माइल उर्फ दादा भाई ने मुस्लिम लीग को सरजमीन ए पाली में उरूज़ पर लाने के लिए हमेशा हमेशा संघर्ष किया ओर मुस्लिम लीग पार्टी के मुख्यालय केरल स्टेट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हमेशा सम्पर्क में रहकर पार्टी का कार्य करते रहे।साथ ही साथ दादा भाई ने तेली समाज के न्याती नोहरे की जिम्मेदारी भी करीब 20सालों से पुरी इमानदारी के साथ निभाई।दादा भाई बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक से अपने मिलनसार व्यवहार के चलते सभी के दिलों पर राज किया उन्होंने अपनी जिंदगी में नाडी मौहल्ला स्थित सिपाहियों के चौक में अपने गुजर बसर के लिए चाय की थड़ी लगाकर अपना गुजारा कर हक हलाल की कमाई से जीवन जिया। इनके वालिद ए मोहतरम भी मुस्लिम समाज के हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थें। उन्होंने अखाड़ा मीर अज़ीम नाडी मौहल्ला में भंडारी के पद पर रहकर अखाड़े को कामयाबी की मंजिल पर ले जाने में अहम जिम्मेदारी निभाई थी। दादा भाई के आज इंतकाल की खबर से नाडी मौहल्ला सहित पुरे पाली शहर में खामोशी ओर शोक छा गया।हर शख्स उनकी मग्फिरत की दुआएं कर रहा था। दादा भाई के आखरी सफर जनाजा में शहर के क ई नामवर शख्शियतों सहित तेली समाज के हजारों लोगों ने शिरक़त कर मग्फिरत की दुआएं की। अल्लाह रब्बुल इज्जत मरहुम को जन्नत में आला मकाम अता फरमाए ओर अहले खानदान को सब्र ए जमील अता फरमाए आमीन।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: पुलिस ने 7 किलोमीटर पीछा कर तस्करों की स्कॉर्पियो रोकी, 5 क्विंटल डोडा-पोस्त और 7.7 किलो अफीम का दूध बरामद।

एस हिन्द बाल निकेतन स्कूल में ईद मिलादुन्नबी व शिक्षक दिवस मनाया गया