पाली। एस हिन्द बाल निकेतन स्कूल, जंगीवाड़ा पाली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ और शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

संस्था अध्यक्ष शहनाज बानो गोरी और सचिव सैयदा मुसर्रत बानो ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा नात शरीफ और तकरीर से हुई। इसमें सिमरन, तंजीला, अली हसनैन, असद, हसन, गुलाम अहमद रज़ा, दानिश, असमा, अदनान, नफीसा और सुहाना ने कार्यक्रम पेश किया।
सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र सारा बानो रही, जिसने अंग्रेजी भाषा में प्रभावशाली तकरीर पेश की।
खुसूसी मेहमान पीर अशरफ साहब कादरी ने हज़रत मुहम्मद ﷺ की ज़िंदगी व सीरत पाक पर रोशनी डाली।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से बच्चों को दुरूद पाक पढ़ने का टारगेट दिया गया था। इसमें पिछले दस दिनों में नफीसा बानो ने सबसे ज्यादा 95 हज़ार बार दुरूद शरीफ पढ़कर मिसाल कायम की। उनकी हौसला अफजाई के लिए विद्यालय की ओर से उन्हें सीरत मोहम्मद ﷺ की किताब भेंट की गई।
अंत में बच्चों को तबर्रुक बांटा गया, जिसे पाकर बच्चों में खुशी का माहौल देखा गया।


