in

जमीन विवाद ओर मारपीट के आरोपीयों पर पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर ने की कार्यवाही

*घर में घुसकर तोड़फोड़ करने ओर क्षेत्र में भय का वातावरण बनाने की शिकायत पर पुलिस थाना टांर्सपौर्ट नगर ने की कार्यवाही*
पाली मुख्यालय पर स्थित पुलिस थाना टांर्सपौर्ट नगर नया गांव पर प्राथी माना राम पुत्र लाभूराम जाति गण बावरी ने दिनांक 3/9/25 को 9बजे प्रथम सुचना देकर बताया कि मेरे निवास स्थल बावरीयों का बास में रहवासी मकान पर जगदीश पुत्र मंगलाराम निवासी आकेली /
मादाराम पुत्र पन्नाराम हाल निवासी नया गांव दिनेश पुत्र घेवरराम /रामचंद्र पुत्र गोमाराम/सुरेश नाथ पुत्र चन्द्र नाथ निवासी मानपुरा भाखरी/मौहम्मद सैय्यद अतारी पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी पठान कालोनी नया गांव ने एक राय होकर अनाधिकृत रूप से घर में घुसकर तोड़फोड़ ओर पत्नी को धमकाकर जान-माल को नुक्सान पहुंचाया।उक्त रिपोर्ट पर थाना पुलिस ASIश्री ओमप्रकाश चौधरी मय जाब्ता मौके पर जाकर उक्त सातों नामजद गैर सायलान को गिरफ्तार कर दिनांक 4/9/2025 को स्वास्थ्य जांच करवाकर तहसीलदार पाली के समक्ष पेश किया जहां श्रीमान द्वारा उक्त आरोपीयों की जमानत मंजूर की गई।

प्रार्थी माना राम ओर पत्नी संतोष बावरी की रिपोर्ट पर प्ररक्रण संख्या 113/2025दिनाक 3/9/2025दर्ज कर उक्त प्रकरण की जांच श्री राजेन्द्र सिंह उज्जवल व्रत अधिकारी शहर पाली द्वारा की जा रही है। ज्ञात रहे इन दिनों भुमि विवाद को लेकर जिले में सैकड़ों प्ररकण होने से घटनाओं में इजाफा हुआ है।वही पुलिस प्रशासन की तत्परता ओर सतर्कता के चलतें क़ानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त ओर जागरूक होकर आम पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में लगी हुई है। ASI श्री ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में किसी को भी कानून व्यवस्था को भंग नही करने दिया जाएगा।आमजन में विश्वास ओर अपराधियों में भय को स्लोगन को लागू कर पुलिस का इकबाल क़ायम किया जाएगा।
*RJ22 News Pali
सबसे तेज बेबाक ख़बर*********

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एस हिन्द बाल निकेतन स्कूल में ईद मिलादुन्नबी व शिक्षक दिवस मनाया गया

पाली जिले के गाँव सारण में पिकअप ने बिजली के पोल को मारी टक्कर, करंट से महिला की मौत।