in

पाली: पुलिस ने 7 किलोमीटर पीछा कर तस्करों की स्कॉर्पियो रोकी, 5 क्विंटल डोडा-पोस्त और 7.7 किलो अफीम का दूध बरामद।

पाली। जिले में मंगलवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने तस्करों का करीब 7 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान तस्करों को रोकने के लिए पुलिस को उनकी स्कॉर्पियो का टायर तक ब्लास्ट करना पड़ा।

 

ASP विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन थानाप्रभारी भारतसिंह, डीएसटी प्रभारी सोहनलाल और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो को पकड़ा।

 

जानकारी के अनुसार तस्कर पुलिस का पीछा छुड़ाने के लिए ब्लास्ट टायरों के साथ गाड़ी को दौड़ाते रहे। लेकिन पकड़े जाने के डर से खरैवा गांव के पास स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए।

 

पुलिस ने तलाशी के दौरान गाड़ी से करीब 5 क्विंटल डोडा-पोस्त और 7 किलो 700 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया। फिलहाल तस्करों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है

Jahid Gouri

Written by Jahid Gouri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में बढ़ रहे स्नेक बाइट के मामले, 6 माह में विवाहिता को सात बार काट चुका सांप।

मुस्लिम लीग के कद्दावर नेता मौहम्मद इस्माइल उर्फ दादा भाई का इंतकाल से छाई शोक की लहर