in ,

पाली जिले का मान बढ़ाया: याशिका, हेमंत और चेतन बने RAS अधिकारी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS)–2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में पाली जिले के तीन होनहार युवाओं ने सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

रानी की याशिका कच्छवाह ने 105वीं रैंक हासिल कर पाली का गौरव बढ़ाया है। सोजत क्षेत्र के मेलावास गांव के हेमंत सीरवी ने 165वीं रैंक प्राप्त की, वहीं दुदोड़ निवासी और वर्तमान में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत चेतन सीरवी ने 236वीं रैंक हासिल की है।

 दो साल घर से दूर रहकर तैयारी की याशिका ने..

रानी निवासी याशिका कच्छवाह के पिता वीरेंद्र सिंह उर्फ विपिन कच्छवाह रानी में पेट्रोल पंप संचालित करते हैं, जबकि उनके दादा उम्मेद सिंह कच्छवाह रानी नगरपालिका के दो बार चेयरमैन रह चुके हैं।

याशिका ने 10वीं तक की पढ़ाई रानी के विद्यावाड़ी स्कूल से की और आगे की पढ़ाई जोधपुर में रहकर लाचू कॉलेज से बीएससी व एमएससी की। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने जयपुर में दो साल तक रहकर प्रतिदिन 7–8 घंटे पढ़ाई की और मोबाइल से दूरी बनाए रखी। परिवार और परिचितों ने उनके चयन पर मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

नौकरी और परिवार के बीच चेतन ने पूरा किया सपना..

पाली के श्रम विभाग में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत चेतन सीरवी ने नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच मेहनत जारी रखी। उनके पिता ढलाराम स्टाम्प वेंडर हैं और मां शांति देवी गृहिणी हैं। चेतन ने बांगड़ कॉलेज से बीए व एमए की पढ़ाई की और 2024 में लेबर इंस्पेक्टर बने। अब उन्होंने 236वीं रैंक के साथ RAS परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

हेमंत के घर में छाई खुशी..

सोजत क्षेत्र के मेलावास गांव निवासी हेमंत सीरवी ने RAS परीक्षा में 165वीं रैंक प्राप्त की। परिणाम की जानकारी मिलते ही उनके परिवार और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। सबने उनका मुंह मीठा करवाया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पाली जिले के इन तीनों युवा अधिकारियों की सफलता ने जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में दीपावली बाजार में नए पटाखों की धूम, ‘लव डोज’ और 5 फीट ‘तारा’ बने आकर्षण का केंद्र।

पाली में दीपावली 21 अक्टूबर को मनाने का निर्णय, हिन्दू महोत्सव समिति की बैठक में तय हुआ कार्यक्रम।