in

हज़रत बिस्मिल्लाह शाह सरकार का उर्स ए पाक आज

*हज़रत शाह विलायत बिस्मिल्लाह शाह बाबा का उर्स ए पाक आज*

पाली जिला मुख्यालय पर स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाना के पीछे कब्रिस्तान में स्थित दरगाह शरीफ शाह विलायत हजरत बिस्मिल्लाह शाह बाबा का आज 19/10/2025 रविवार को 161वां सालाना उर्स बड़ी शानो-शौकत के साथ मनाया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए इंतेजामीयां कमेटी के सदर मौहम्मद शोकीन रंगरेज ने बताया कि बाद नमाज़ जौहर के कुरआन ख्वानी कर आगाज़ किया गया है।ओर बाद नमाज़ ए अस्र खत्म ए कादरीयां ओर फातिहा ख्वानी होगी।ओर इशा की नमाज़ के बाद शानदार नात ए कलाम ओर तकरीरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

वही नायब़ सदर मोहम्मद नियाज़ रंगरेज व सैक्रेटरी मोहम्मद अनवर छीपा ने बताया की उर्स की तमाम तैयारीयों को मुकम्मल कर दिया गया है।ओर बाबा के मुरीदीन का आना शुरू हो चुका है।
कमेटी के कैशियर मोहम्मद असलम भाई व नायब़ सैकेर्टी मोहम्मद इंसाफ अली रंगरेज ने बताया कि मुकामी नात ख्वां ओर बुलबुले राजस्थान हाजी मोहम्मद शरीफ साहब छीपा अपनी नूरानी आवाज में एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर दिलों को बागें मदीना बनायेंगे।


वही हज़रत मौलाना मुश्ताक अहमद साहब कादरी सअदी व हजरत इक़बाल साहब नूरी का तकरीरी कार्यक्रम में दिल अफ़रोज़ बयान कर ईमान को ताजा करगें।

इस मौके पर शाह विलायत बिस्मिल्लाह शाह सरकार के मुरीद मरहुम अब़रार अहमद के लिए दुआएं मग्फिरत भी की जाएगी। इंतेजामीयां कमेटी के तमाम अराकिन उर्स ए पाक की व्यवस्था में दिलों जान से लगें हुए हैं। उर्स में पाली सहित उदयपुर जोधपुर व सोजत व आसपास के जायरीनों की भी शिरकत होगी।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वापसी! सोजत सिटी के मूल निवासी, गायनिक सर्जन डॉ. नंदकिशोर परिहार एक बार फिर पाली के बांगड़ अस्पताल में देंगे अपनी सेवाएं।

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी जाल — सीकर में ‘लुटेरी दुल्हन’ ने शादी के दो दिन बाद उड़ाए 11 लाख और जेवर।