*जैसलमेर बस दुखान्तिका को लेकर कौमी एकता ओर इंसानियत को उजागर करती रिपोर्ट*

पाली/जैसलमेर20/10/2025
गत दिनों प्रदेश के मरुस्थल जैसलमेर के थईयात के पास हुई बस दुर्घटना जिसमें आगजनी होने से करीब 23 लोगों व बच्चों की मुत्यृ पुरे प्रदेश को झकझोर देने वाली वाली घटना सामने आई।
वही प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि बस में भीषण आग लगी हुई थी।ओर मुसाफिर बस से बाहर निकलने के लिए चिल्ला रहें थें।ओर कुछ बस की खिड़कियों से अधजलें हुए कुद कर बाहर पड़े पड़े जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। जहां दुखद घटना से आमजन दुखी खड़े थें वही कौमी एकता ओर भाईचारे का पैग़ाम देती घटना ने इंसानियत को उजागर किया। घटना में रामदेवरा के पास एका गांव के निवासी महिपाल सिंह जो एयरफोर्स का एग्जाम देकर उसी बस से जोधपुर लौट रहे थे।जली हुई हालत में बस से बाहर निकल कर जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे ओर उसी हालत में एक वाहन में बैठकर मदद की मांग कर रहें थे लेकिन वाहन मालिक ने उन्हें इस हालत में भी नीचे उतार दिया।ओर मदद नही की।
तभी स्थानीय निवासी आमीन खान ने फरिश्ता बनकर आगे आकर अधजले महिपाल सिंह को अपनी बाइक पर बैठा कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया ओर इलाज शुरू करवाया। लेकिन ईश्वर को कुछ ओर ही मंजूर था 3दिन इलाज होने के बाद भी महिपाल सिंह की अस्पताल मे इलाज कै दौरान मृत्यु हो गई। इस बस दुखान्तिका से प्रदेश के मुख्यमंत्री ओर परिवहन मंत्री व विभाग पर सवालियां निशान खड़े कर दिए हैं।ओर मुख्यमंत्री को स्वंय घोषणा कर प्रदेश में अवैध रूप से निर्मित मोडिफाइड बसो की जांच कडा़ई से करने के आदेश देने पड़े।जो प्रदेश की आमजनता की सुरक्षा को लेकर जागरूकता पैदा करता है।
प्रदेश की नियमित चल रही बसों की जांच करवाकर परिवहन विभाग के द्वारा सीज़ की जा रही है।ओर अवैध माडिफाइड गैराजों पर छापामारी भी की जा रही है।बस दुखान्तिका के मृतकों व पीड़ितों को सरकार द्वारा उचित मुआवजा भी दिया जा रहा है।
ओर भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना घटित हो ना उसके प्रंबध भी सरकार ने करने के आदेश पारित किए हैं।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

