in

भारत का धूम-धड़ाका जारी: आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड पर 17 रन से शानदार जीत।

भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को 17 रन से हराकर ग्रुप चरण का समापन जीत के साथ किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 176 रन ही बना सकी।

इस जीत के नायक रहे शिवम दुबे, जिन्होंने वर्ल्ड कप में अपनी पहली अर्धशतकीय पारी खेली और साथ ही गेंदबाजी में 2 विकेट भी झटके। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरी ओर वरुण चक्रवर्ती ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने भी बल्ले से शानदार योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने प्रयोग करते हुए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे, जो पूरी तरह सफल साबित हुए।

भारत की लगातार शानदार फॉर्म ने अगले राउंड की टीमों की चिंता बढ़ा दी है। टीम इंडिया जिस लय में नजर आ रही है, उसे देखकर साफ है कि वह टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली जिले के गांव चण्डावल में बुजुर्ग से 1.85 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने मोपेड को मारी टक्कर, बैग लेकर फरार।