in

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 103वीं जयंती श्रध्दा के साथ मनाई कांग्रेस जन हुए समर्पित

पाली 24 जनवरी 2026,
पाली जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के तत्वावधान में

भारत रत्न एवं पिछड़ा वर्ग के मसीहा स्वतंत्रता सेनानी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 103 वीं जंयती पर जिला कांग्रेस मुख्यालय पर ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा की अध्यक्षता में कर्पूरी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाई गई।

इस दौरान जिला ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा ने कहा कि भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर का पिछड़े वर्ग और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनका सशक्त नेतृत्व और योगदान हम सभी का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा, उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी बढ़चढ़कर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि महावीरसिंह सुकरलाई, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई एवं ओबीसी शहर अध्यक्ष रमेश परिहार ने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब भाई टी, प्रकाश सांखला, ताराचन्द टांक, ताराचन्द चन्दनानी, दिनेश दवे, मनीष पंवार, आमीन अली रंगरेज, रतन चन्देल, साबीर अशरफी, सेन समाज के अध्यक्ष सम्पत सेन, इरफान पठान, किशनलाल चौहान, नर्मदा बंजारा, ओखाराम राठौर, अरबाज खान अज्जू शैतान बन्जारा, अमरनाथ यादव, इंसाफ भाई सोलंकी लक्ष्मण सुथार, मंगला राम ,मोहन लाल ,पौलाराम, मुकेश, अशोक, किशोर सैन, किशन गोपाल, अजय सिंह, बाबू लाल ,रूपाराम, राकेश, सुरज ,अनुराग चौहान, युवराज संजय यादव, राजेश गणपत, सुका देवी ,मीना, संतोष, सुशीला, ढलाराम, सुरेश बंजारा ,जगदीश सहित सेकड़ो कांग्रेसजन एवं ओबीसी विभाग के कार्यकर्ता मौजूद थे।
RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आगामी 28जनवरी को भव्य रक्तदान शिविर होगा आयोजित तैयारियां जोरों शोरों से

25जनवरी 2026 को प्रातः 11बजे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे मन की बात