in

श्याम संग रंगों की बौछार: पाली में निकली भव्य शोभायात्रा, 1111 किलो गुलाल से खेली होली- सड़कों पर झूमे श्रद्धालु।

पाली। शहर में गुरुवार शाम श्याम संग होली का अनोखा और भव्य आयोजन देखने को मिला। हिंदू महोत्सव समिति के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा में शहरवासियों ने भगवान श्याम के साथ जमकर होली खेली। पूरे रास्ते गुलाल की बारिश होती रही और डीजे पर बज रहे भजनों पर युवा नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा जिन-जिन मार्गों से गुजरी, वहां की सड़कें गुलाल से लाल हो गईं।

शाम करीब सात बजे धानमंडी से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई। रथ में भगवान श्याम की मनमोहक तस्वीर विराजमान थी, वहीं एक ट्रैक्टर में 1111 किलो गुलाल रखा गया था। दूसरे ट्रैक्टर में भगवान श्रीकृष्ण का स्वांग रचे दो युवा पूरे रास्ते दोनों हाथों से गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं को होली की शुभकामनाएं देते नजर आए।

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। माहौल इतना उत्साहपूर्ण था कि जहां-जहां से यात्रा गुजरी, वहां गुलाल की रंगीन चादर बिछ गई।

धानमंडी से शुरू हुई यह शोभायात्रा सोमनाथ मंदिर, भेरू घाट, पानी दरवाजा, पालीवालों का बास, बादशाह का झंडा और सर्राफा बाजार होते हुए रात करीब सवा आठ बजे वापस धानमंडी पहुंचकर सम्पन्न हुई।

इस दौरान हिंदू महोत्सव समिति के अध्यक्ष रंगलाल जाट, कोषाध्यक्ष भीमराज चौधरी, उपाध्यक्ष नीलम बंसल, परमेश्वर जोशी, शिवप्रकाश प्रजापत, किशन प्रजापत, रामसुख पायक, अनिल चौहान, कमल किशोर गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, देवीलाल मेघवाल, रामकिशोर साबू, दौलाराम पटेल, अंबालाल सोलंकी, राहुल मेवाड़ा सहित कई लोग व्यवस्थाओं में जुटे नजर आए।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रील बनाने के चक्कर में युवक पहुंचा जेल: सांडा पकड़कर बनाया वीडियो, 15 दिन की न्यायिक हिरासत।

राजकॉप सिटीजन ऐप के पोस्टर चस्पा कर किया जागरूक: कालिका टीम उतरी पाली शहर में।