in

पाली। बांगड़ हॉस्पिटल में दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं को भी पीटा; चार लोग हुए घायल।

पाली। शहर के बांगड़ हॉस्पिटल में बुधवार रात बच्चों के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। ट्रॉमा वार्ड के बाहर हुए इस झगड़े में महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की और पिटाई की गई। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में ही भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। करीब एक महीने पहले बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया था। बुधवार को इसी पुराने मामले को लेकर फिर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद दोनों पक्ष अस्पताल पहुंचे, जहां ट्रॉमा वार्ड के बाहर फिर से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट कर दी। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर हटाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी बुलाना पड़ा।

हॉस्पिटल में पहले भी हो चुके हैं विवाद..

गौरतलब है कि बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में पुलिस चौकी संचालित होती है, इसके बावजूद यहां आए दिन विवाद की स्थिति बन जाती है। कभी मरीजों के परिजन डॉक्टर-नर्सिंगकर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हैं तो कभी दो पक्ष आपस में भिड़ जाते हैं। अस्पताल परिसर में मोबाइल और बाइक चोरी की घटनाएं भी अक्सर सामने आती रहती हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकॉप सिटीजन ऐप के पोस्टर चस्पा कर किया जागरूक: कालिका टीम उतरी पाली शहर में।

भारत का फाइनल में हाहाकारी प्रवेश, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर चौथी बार फाइनल मे बनाई जगह।