in

पाली में फैक्ट्री हादसा: मशीन में फंसा युवक, गंभीर घायल; जोधपुर रेफर।

पाली। पाली में एक फैक्ट्री में काम करते समय बड़ा हादसा हो गया। औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में प्रिंटिंग मशीन में फंसने से 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

प्रिंटिंग मशीन में फंसा युवक…

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय हिमांशु फैक्ट्री में प्रिंटिंग मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका आधा शरीर मशीन में फंस गया। हादसे में उसके हाथ और कंधे तक मशीन के अंदर चले गए।

साथियों ने तुरंत बचाया..

मशीन में फंसते ही हिमांशु जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनते ही फैक्ट्री में काम कर रहे साथी कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मशीन बंद कर उसे बाहर निकाला।

सिर में गंभीर चोट...

हादसे में हिमांशु के सिर में गंभीर चोट लगी। साथियों ने उसे तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होली पर गाली-गलौच रोकना पड़ा भारी, कार से टक्कर मार सरिए से हमला — बिजनेसमैन गंभीर घायल।

पाली में दर्दनाक हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदली, बहनो कि शादी मे पहुँचे युवक की मौत।