in

पाली में दर्दनाक हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदली, बहनो कि शादी मे पहुँचे युवक की मौत।

पाली। शहर में मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे से एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। मृतक का संबंध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पाली विधायक भीमराज भाटी के परिवार से बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हेमावास गांव निवासी जयंत गहलोत (30) पुत्र सोहनलाल गहलोत भीलवाड़ा में व्यवसाय करते थे। इन दिनों वे पाली आए हुए थे। पाली के महावीर उद्योग नगर में रहने वाले उनके काका पुखराज गहलोत की चार बेटियों के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जयंत परिवार के साथ यहां पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच जयंत गहलोत महावीर उद्योग नगर से कार लेकर निकले थे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक हादसे से परिवार में चल रही शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। विवाह समारोह वाले घर में जहां शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं अब शोक का माहौल बन गया है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में फैक्ट्री हादसा: मशीन में फंसा युवक, गंभीर घायल; जोधपुर रेफर।

अरंडी की पत्तियां बनीं मौत का कारण: पाली जिले के मुरड़िया गांव में 13 भेड़ों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान।