in

अरंडी की पत्तियां बनीं मौत का कारण: पाली जिले के मुरड़िया गांव में 13 भेड़ों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान।

पाली। जिले के रोहट क्षेत्र के मुरड़िया गांव में अरंडी की जहरीली पत्तियां खाने से 13 भेड़ों की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुरड़िया गांव निवासी पशुपालक भंवरराम की भेड़ें रोज की तरह जंगल में चारा चरने के लिए गई थीं।

इसी दौरान उन्होंने अरंडी के पौधों की पत्तियां खा लीं। कुछ ही देर बाद भेड़ों की तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते एक-एक कर 13 भेड़ों की मौत हो गई।

भेड़ों की अचानक मौत से पशुपालक भंवरराम काफी परेशान है।

उन्होंने बताया कि इन भेड़ों के सहारे ही उनके परिवार का गुजारा चलता था। एक साथ इतनी भेड़ों की मौत से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया।

प्रारंभिक जांच में अरंडी की पत्तियां खाने से जहरीले असर के कारण भेड़ों की मौत होने की बात सामने आई है। विभाग ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में दर्दनाक हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदली, बहनो कि शादी मे पहुँचे युवक की मौत।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, पाली में आतिशबाजी के साथ मनाया क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न ।