in

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, पाली में आतिशबाजी के साथ मनाया क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न ।

पाली। ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में टीम इण्डिया ने न्युजीलैंड को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम इंडिया के चैंपियन बनने की खुशी पाली शहर में भी देखने को मिली। शहर के विभिन्न स्थानों पर क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और इंडिया जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा।

                                      डिस्ट्रिक्ट क्लब

फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

                                    सूरजपोल पाली

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।

भारतीय गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर टी-20 वर्ल्डकप जीतकर इतिहास रच दिया।

टीम इंडिया की इस जीत पर पाली शहर में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। सूरजपोल और डिस्ट्रिक्ट क्लब के बाहर क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर बड़ी LED स्क्रीन लगाकर शहरवासियों ने फाइनल मुकाबले का आनंद लिया और टीम इंडिया की जीत पर जमकर जश्न मनाया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अरंडी की पत्तियां बनीं मौत का कारण: पाली जिले के मुरड़िया गांव में 13 भेड़ों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान।

पाली:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बांगड़ स्टेडियम में ‘अस्मिता लीग’ का आयोजन।