in

पाली:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बांगड़ स्टेडियम में ‘अस्मिता लीग’ का आयोजन।

गुलाम हुसैन की रिपोर्ट।

पाली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के खेलो इंडिया अभियान के तहत मेरा युवा भारत पाली के तत्वावधान तथा जिला प्रशासन के नेतृत्व में बांगड़ स्टेडियम में अस्मिता लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं व युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पी.पी. चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ खेलों में आगे बढ़ें तथा ओलंपिक व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिकाधिक पदक जीतकर देश और पाली जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की।

इस अवसर पर सांसद पी.पी.चौधरी, पाली प्रधान मोहनी देवी तथा पाली जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में पूर्व उपनिदेशक नूतन बाला कपिला, एएनएम कॉलेज प्राचार्य के.सी. सैनी, उप जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह राणावत, जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, समाजसेवी त्रिलोक चौधरी, डी.आर. चौधरी, जिला खेल अधिकारी जले सिंह, पूर्व जिला खेल अधिकारी लहरी दास वैष्णव, पूर्व शारीरिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भंवरलाल चौधरी, खेलो इंडिया सेंटर प्रभारी पीयूष दिनकर, जिला ओलंपिक संघ सचिव राजेश पाटनेचा, कोच जितेन्द्र रांका, मोनी कुमारी, आशा तथा भंवरसिंह राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में गोविंद सिंह राणावत, नागपाल सिंह, गोविंद प्रसाद, पूरण पटेल, मानवेंद्र, दिनेश भादू, विक्रम सिंह और प्रकाश शर्मा ने भी सहयोग प्रदान किया।

प्रतियोगिता परिणाम

200 मीटर दौड़ की 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रियंका प्रथम, कुमकुम द्वितीय और पंखी तृतीय रही। 13 से 18 वर्ष वर्ग में तमन्ना प्रथम, कविता द्वितीय व रवीना तृतीय रही। 13 वर्ष से कम वर्ग में कृतिका प्रथम, रवीना द्वितीय और चुनिता तृतीय स्थान पर रही।

100 मीटर दौड़ की 18 वर्ष से अधिक श्रेणी में प्रियंका प्रथम, पंखी द्वितीय और भावना तृतीय रही। 13 से 18 वर्ष वर्ग में तमन्ना प्रथम, कविता द्वितीय और विमला तृतीय रही। वहीं 13 वर्ष से कम वर्ग में कृतिका प्रथम, रवीना द्वितीय और कृष्णा तृतीय रही।

400 मीटर दौड़ में कृतिका, कविता और प्रियंका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल की। रस्साकसी प्रतियोगिता में कन्या गुरुकुल चेण्डा की टीम ने ईडब्ल्यूएस हॉस्टल की टीम को पराजित किया। इसके अलावा लेमन रेस में भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को टिफिन और पानी की बोतल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों व दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, पाली में आतिशबाजी के साथ मनाया क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न ।

विवाह रोकथाम के लिए ‘ग्रामीण एवं सामाजिक विकास संस्था’ जिला स्तर पर सम्मानित