सोजत सिटी। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के लिए चुनावी प्रचार सोमवार शाम 6 बजे थम गया। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से वार्डों में दिखाई दे रही चुनावी सरगर्मी, जनसंपर्क, सभाओं और प्रचार अभियानों पर विराम लग गया।
प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर प्रत्याशियों ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। चुनावी शोर थमने के बाद अब प्रत्याशियों की नजर मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने पर रहेगी।
सोजत सिटी में नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर को होना है। ऐसे में अब चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही शहर में चुनावी गहमागहमी के बाद अब मतदान को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
राजस्थान में निकाय चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार सोजत सिटी में भी 9 सितंबर को मतदान होगा और 14 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएगे।

