in

पाली: आशापुरा नगर में आवारा कुत्तों का खौफ; 24 घंटे में चार लोगों को किया लहूलुहान, दहशत में क्षेत्रवासी 

पाली। शहर के वार्ड नंबर 11, आशापुरा नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर कुत्तों ने एक के बाद एक चार लोगों को अपना शिकार बनाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। कुत्तों के बढ़ते हमले से क्षेत्र के निवासियों में डर और प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

मासूम बच्चों और मजदूरों को बनाया निशाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल इसी क्षेत्र के निवासी ‘हसनैन’ नाम के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। वहीं आज बिहार से मजदूरी करने आए जीतू नामक व्यक्ति को कुत्तों ने गुप्तांग के पास बुरी तरह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय निवासियों ने आनन-फानन में जीतू को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ दिन पूर्व जीतू के बेटे हितेश को भी इन्हीं कुत्तों ने अपना शिकार बनाया था।

इंसानों के साथ मवेशी भी असुरक्षित

कुत्तों का यह आतंक सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है। स्थानीय निवासी मोहम्मद फारूक ने बताया कि कुछ दिन पहले कुत्तों ने उनके बकरे पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था, जिसका उपचार वर्तमान में पशु चिकित्सालय में चल रहा है।

प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

आशापुरा नगर के निवासियों और यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों का कहना है कि अब घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। मोहल्ले के लोगों ने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इन खूंखार आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए ताकि क्षेत्र में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, 71% मतदान हुआ।

पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: पत्नी को लेने जा रहा युवक नहीं लौटा, मां की पुकार—“एक बार मिलवा दो मेरे बेटे से…”।