पाली। विजन क्रिकेट अकादमी, पाली में ‘मुस्लिम प्रीमियर लीग – 2026’ का शानदार उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करना है। उद्घाटन के पहले ही दिन मैदान पर युवाओं का जबरदस्त जोश, अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली।

रोमांचक रहे उद्घाटन मुकाबले:
प्रतियोगिता के पहले दिन कुल तीन मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया:
पहला मैच (एन जी राइडर बनाम स्पॉटन इलेवन): उद्घाटन मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एन जी राइडर ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए अफजल खान को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
दूसरा मैच (न्यू फाइन बनाम हबीबी क्लब): यह मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, जिसमें न्यू फाइन ने मात्र 4 रन से करीबी जीत हासिल की। इस मैच के हीरो शनाबिल रज़ा रहे, जिन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया।
तीसरा मैच (साहिल इलेवन बनाम सीमर सनराइज): इस रोमांचक मुकाबले में सीमर सनराइज ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
दिग्गज अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला:
इस भव्य खेल महोत्सव में राजनीति, खेल और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती संगीता जी बेनीवाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री शिशुपालसिंह जी राजपुरोहित उपस्थित रहे।
उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति श्री प्रदीप हिंगड, वरिष्ठ नेता श्री जोगाराम सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री हाजी महबूब टी, पूर्व पार्षद श्री साबिर असरफी, श्री आमीन अली रंगरेज, चोटिला सदर श्री अमजद अली रंगरेज, एडवोकेट श्री साबिर खान, एडवोकेट श्री असलम खान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष श्री जावेद सिरोहा, श्री जयेश सोलंकी, खेलकूद प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष श्री इमरान खिलजी, श्री मगराज जैन, डी सी ए सचिव श्री धर्मवीरसिंह शेखावत, डी सी ए कोच श्री असलम खान, इंटरनेशनल अंपायर श्री रफीक खान और यासीन खान रॉयल मौजूद रहे।

आयोजन समिति की सराहना:
सभी आए हुए अतिथियों ने इस शानदार और अनुशासित आयोजन के लिए मुस्लिम प्रीमियर लीग के तालिब अली चूड़ीगर (पार्षद), शाहिद भाई पिन्नू, मोबिन खान सिंधी सहित पूरी आयोजन समिति को बधाई दी। अतिथियों ने कहा कि खेल के माध्यम से समाज में भाईचारे और आपसी एकता को बढ़ावा देने का यह प्रयास वाकई काबिले-तारीफ है।


