in

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और NEET पेपर लीक के खिलाफ पाली में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन; फूंका पीएम मोदी का पुतला

पाली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ एक विशाल और उग्र विरोध-प्रदर्शन किया गया। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हकीम भाई के नेतृत्व में एकत्रित हुए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के आसमान छूते दाम, बेरोजगारी, बिजली-पानी की किल्लत और हाल ही में हुए NEET पेपर लीक मामले को लेकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इसके पश्चात, जनहित के इन गंभीर मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस प्रवक्ता असगर कुरैशी ने बताया कि इस विरोध-प्रदर्शन में स्थानीय विधायक भीमराज जी भाटी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अग्रिम पंक्ति में मौजूद रहे। प्रदर्शन में महावीर सिंह सुकरलाई, शोभा सोलंकी, हाजी मे‍हबुब टी, ओमा चौधरी, भंवर राव, प्रकाश सांखला और मदनसिंह जागरवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

विरोध प्रदर्शन में जावेद सिरोहा, गोरधन देवासी, दिलीप ओड, महेश जोशी, प्रकाश चौहान, आमीन अली रंगरेज, अमजद अली रंगरेज, शकील अहमद नागोरी, मांगुसिंह दुदावत, रफीक चौहान, कृष्ण सांसी, ताराचंद चन्दनानी, शहजाद शेख, फकीर मोहम्मद सिंधी, सुरबाला काला, लाल मोहम्मद सिंधी, रामचंद्र बुनकर, भेराराम गुर्जर, जीवराज चौहान, रमेश जी चौधरी, ईंशाफ मोयल, चंद्रकांत मारू, मुलचंद सकलेचा, मासुम अली मेव, लक्ष्मण कच्छवाहा, दिनेश दवे, जीशान अली रंगरेज, सत्तार भाई पठान, जावेद पठान, अजीज भाई सिंधी, रफीक भाई अब्बासी, इकबाल शेख, फारुख रंगीला, मुकेश देवासी, शोकत अली, इमरान नागोरी, चांद भाई, रशीद भाई, रमेश जी तुनगारीया, गुलाम नबी पठान, अब्दुल रशीद, चेलाराम ररारबड़ा, मांगीलाल, मोनु नाज, राजु सोलंकी, रफीक अब्बासी, मकसुद चुड़ीगर, मांगीलाल सोलंकी, ताराचंद टाक, दिलीप सिंह राजपुरोहित, अनवर सुहाना, अनवर शाह, बस्ती मामा, फेयाज बुखारी, बाबु भाई कीर, भुराराम, संजय परमार, रिजवान चढ़वा, जावेद गोरी, गोविन्द मेवाड़ा और अनवर बा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे और जनता की आवाज को मुखर किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय चिंतन शिविर का समापन आज: पुष्कर पहुंचेंगे राहुल गांधी, जिला अध्यक्षों के परिवारों से भी करेंगे मुलाकात; शासन-प्रशासन मुस्तैद

सोजत के धाकड़ी में कुदरत का तांडव: आसमान में छाया पीला-काला बवंडर, हवा में उड़े घरों के चद्दर; आंधी के बाद बरसे बदरा