in

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ, इच्छुक हज यात्री समय पर करें आवेदन: हज कमेटी

पाली, 24 जून। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की यह प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होकर आगामी 20 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) जारी रहेगी।

इन माध्यमों से कर सकते हैं आवेदन:

स्टेट हज ट्रेनर आमीन अली रंगरेज ने जानकारी देते हुए बताया कि हज यात्रा पर जाने के इच्छुक नागरिक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट [https://hajcommittee.gov.in/](https://hajcommittee.gov.in/) या फिर “हज सुविधा” मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने सभी आवेदकों से अपील की कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

वैध भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट (International Passport)

नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो

बैंक पासबुक की कॉपी, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट अथवा निरस्त (Cancelled) चेक

पते का वैध प्रमाण (Address Proof)

नियमों की पालना और सहायता केंद्र:

आमीन अली रंगरेज ने कहा कि हज यात्रा एक बेहद पवित्र इबादत है, इसलिए पूरी तैयारी और दृढ़ संकल्प के साथ ही आवेदन करें। उन्होंने सचेत किया कि आवेदन के बाद यदि कोई अपनी सीट निरस्त (Cancel) कराता है, तो हज कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार दंडात्मक राशि वसूल की जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी:

यदि किसी हज यात्री को ऑनलाइन फॉर्म भरने, दस्तावेज तैयार करने या किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो वे नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर निशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं:

आमीन अली रंगरेज (हज ट्रेनर): 9829091844

अमजद अली अल्फ़ाज़ (हज खिदमतगार): 9214433786

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत। मातमी पर्व मोहर्रम पर हजरत कासिम की याद में मुस्लिम समाज ने अकीदत से मनायी मेहंदी रात।