पाली, 25 जुलाई 2026 राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों पर प्रशासन द्वारा की जा रही बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में आज सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) जिला कमेटी, पाली ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

SDPI जिला अध्यक्ष सलमान मोयल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए। जिला अध्यक्ष मोयल ने कहा, “सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने के नाम पर ऐतिहासिक एवं प्राचीन धार्मिक स्थलों को बिना किसी ठोस कानूनी प्रक्रिया या पूर्व नोटिस के ढहाया जा रहा है। इससे पूरे मुस्लिम समाज में भारी रोष है तथा समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है।”
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जाकिर गौरी एवं महासचिव शाहरुख अली ने संयुक्त रूप से कहा कि कानून का सम्मान होना चाहिए, लेकिन किसी विशेष समुदाय के धार्मिक स्थलों को लक्षित कर एकतरफा कार्रवाई करना न्याय के सिद्धांतों का सीधा हनन है। वहीं जिला सचिव निजाम सोडा ने चेतावनी भरे लहजे में सरकार को अवगत कराया कि यदि इस संवेदनशील मुद्दे पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सचिव असलम खिलेरी, इकबाल नगरवाला, अय्यूब सुलेमानी, शहजाद सिलावट, समीर खान, सलीम भाई, सोहेल, मोइन खिलेरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे


