बगड़ी नगर। स्थानीय मॉडर्न पब्लिक स्कूल हरियामाली में राज्य सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रधान सुरेश कंवरिया के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के कार्मिकों, स्थानीय भामाशाहों, गणमान्य नागरिकों तथा विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सभी उपस्थित लोगों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
हरित संदेश: पौधारोपण के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी:
इस अवसर पर सुरेश कंवरिया, मंगल, मीनावती चौहान, नवसर संगीता चौहान, वर्षा राठौड़, कालूराम, मानक, दिनेश चौहान, नेनाराम सहित कई ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

