सोजत सिटी।नगर पालिका चुनावों को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम रवि प्रकाश की मानिटरिंग लगातार चल रही हैं वही निर्वाचन दल बूथों पर पहुच गए हैं ।
नगर पालिका के 40 वार्डों में कुल 132 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 40, कांग्रेस के 38 और निर्दलीय 54 प्रत्याशी शामिल हैं। वार्ड संख्या 36 और 37 में कांग्रेस प्रत्याशियों के आवेदन निरस्त हुए हैं
नगर पालिका क्षेत्र में कुल 34,005 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 13 वार्डों में महिला मतदाता ज़्यादा
13 वार्ड जहां महिलाएं आगे
वार्ड 2: पुरुष 597 – महिला 629
वार्ड 11: 268 – 273
वार्ड 12: 523 – 528
वार्ड 16: 177 – 188
वार्ड 18: 480 – 496
वार्ड 19:405 – 429
वार्ड 21: 409 – 440
वार्ड 22: 233 – 245
वार्ड 23: 290 – 318
वार्ड 25: 413 – 416
वार्ड 27: 491 – 504
वार्ड 33: 463 – 496
वार्ड 40: 452 – 455
वार्ड 8: 239 – 239
वार्ड 37: 371 – 371
पुरुष 17045
– स्त्री: 16960 कुल मतदाता 34005
कुल वार्ड 40, कुल बूथ 41,
वार्ड 24 में 1507 हैं
मतदाता संख्या के लिहाज से वार्ड संख्या 24 सबसे बड़ा वार्ड है। यहां कुल 1,507 मतदाता हैं। इनमें 754 पुरुष और 753 महिला मतदाता शामिल हैं। अधिक मतदाता संख्या को देखते हुए वार्ड 24 में एक सहायक मतदान बूथ बनाया गया है
वार्ड संख्या 16 सबसे छोटा वार्ड है। यहां कुल 365 मतदाता हैं। इनमें 177 पुरुष और 188 महिला मतदाता हैं।
वार्ड 8 और 37 में महिला-पुरुष मतदाता बराबर
मतदाता सूची में कुछ वार्ड ऐसे भी हैं, जहां पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या बिल्कुल बराबर है। वार्ड संख्या 8 में 239 पुरुष और 239 महिला, जबकि वार्ड संख्या 37 में 371 पुरुष और 371 महिला मतदाता हैं। यह मतदाता संख्या दोनों वार्डों में महिला-पुरुष मतदाताओं के बीच समानता दर्शाती है।
40 वार्डों के लिए 41 मतदान बूथ
नगर पालिका क्षेत्र के 40 वार्डों में मतदान के लिए कुल 41 मतदान बूथ बनाए गए हैं। सामान्य तौर पर प्रत्येक वार्ड में एक मतदान बूथ रखा गया है, लेकिन वार्ड संख्या 24 में मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण यहां एक अतिरिक्त सहायक बूथ बनाया गया है।

